जोकीहाट (अररिया):
अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत बरहुवा मटियारी (वार्ड-03) निवासी मोजीब का 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अबूजर 10 मई से रहस्यमय तरीके से लापता है। युवक के अचानक संपर्क से बाहर होने से परिजनों में हड़कंप मचा है।
लापता युवक के भाई अबु बकर ने बताया कि अबूजर ‘केएसआर बैंगलुरू सिटी जंक्शन’ से ट्रेन संख्या 16219 (तिरुपति एक्सप्रेस) पकड़ने वाला था। इसी दौरान अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया और परिवार से संपर्क टूट गया।
परिजनों ने बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और आम लोगों से मदद की अपील की है। यदि किसी को मोहम्मद अबूजर के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या परिजनों को सूचित करें।






















