अररिया
अररिया समाहरणालय में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नावों की मरम्मत, राहत शिविर, लाइफ जैकेट, गोताखोरों की तैयारी, चापाकल मरम्मत, शुद्ध पेयजल, ड्रेनेज सिस्टम और राहत दलों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिले में कुल 211 नाव उपलब्ध हैं, जिनमें 163 परिचालन योग्य हैं जबकि 48 नावों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही 500 अतिरिक्त लाइफ जैकेट भंडारण का निर्देश दिया गया। जिले में 328 बाढ़ राहत शिविर और 340 सामुदायिक रसोई केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
DM ने सभी अंचल अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी समय पर पूरी करने, चापाकलों की मरम्मत तेज करने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।






















