जोगबनी (अररिया):
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज जोगबनी रेलवे स्टेशन सभागार में भारत-नेपाल सीमा पर बच्चों की सुरक्षा, बाल श्रम और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

इन विभागों की रही सामूहिक सहभागिता:
जागरण कल्याण भारती, जिला प्रशासन, एसएसबी (56वीं व 45वीं बटालियन), रेल पुलिस कटिहार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अररिया को बाल विवाह, बाल श्रम, तस्करी और नशा मुक्त बनाना है।
प्रमुख बिंदु:
अध्यक्षता व संचालन: कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।
सुरक्षा चक्र: बैठक में सहायक निदेशक (बाल संरक्षण) शंभू कुमार रजक और डीएसपी मुख्यालय मनोज कुमार सिंह सहित पुलिस व रेल प्रशासन के आला अधिकारियों ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने पर बल दिया।
स्वयंसेवकों की तैनाती: भारत-नेपाल सीमा पर बच्चों की 24 घंटे सुरक्षा के लिए जागरण कल्याण भारती के स्वयंसेवक विक्रम साह और सगमलाल पासवान प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तैनात रहेंगे।
- अंतरराष्ट्रीय सहयोग: नेपाल की ओर से माईती नेपाल, नव अभियान और आफ़त नेपाल जैसी संस्थाओं ने भी तस्करी रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।






















