अररिया/फारबिसगंज:- फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहिलिया में लूटपाट और मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 4 जून को चार अपराधियों ने शिवराम मंडल के घर में घुसकर लूटपाट, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से मौके पर ही दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार (सोनापुर) और रवि कुमार (बेलाही) के रूप में हुई है। इस मामले में फारबिसगंज थाना कांड संख्या 332/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
#BREAKING #BreakingNews #ArariaPolice #ArariaNews





















