अररिया में मदर डे पर रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों संग माताओं ने किया रैंप वॉक
अररिया के महादेव चौक स्थित माय छोटा स्कूल में मदर डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा माताओं को बच्चों के साथ आदरपूर्वक आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक, कैटवॉक, चेयर रेस समेत कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रैंप वॉक में बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आए।
मौजूद माताओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों और माताओं के बीच संबंध और मजबूत होते हैं तथा बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है।
स्कूल के डायरेक्टर देवराज ने सभी को मदर डे की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माताओं का आभार व्यक्त किया।






















