अररिया।
जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए रविवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। नगर थाना क्षेत्र के त्रिशूलिया घाट मार्ग पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को दबोचा, जिनकी निशानदेही पर कुल तीन तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इनके पास से 16.01 ग्राम स्मैक और 8,36,400 रुपये नगद बरामद किए हैं।
चेकिंग के दौरान धरे गए तस्कर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार (10 मई) को त्रिशूलिया घाट जाने वाली सड़क पर ‘बाबाजी की कुटी’ के पास सघन वाहन जांच चल रही थी। इसी दौरान बाइक (BR38AP-1554) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।
बाइक की सीट के नीचे तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक की थैली में 37 पुड़िया स्मैक (वजन 13.11 ग्राम) और बरामद की गई।
घर में छिपा रखा था ‘नशे की कमाई’ का खजाना
गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने इस्तमा टोला स्थित मो. रऊफ के घर पर छापेमारी की। वहां रखे ट्रंक और बक्से की तलाशी लेने पर पुलिस की आंखें फटी रह गई। बक्से से कुल 8 लाख 36 हजार 400 रुपये बरामद हुए, जिसे स्मैक की बिक्री की रकम माना जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
राम कुमार राय: पिता- दिनेश राय, साकिन- बुधेश्वरी रामपुर, थाना- बैरगाछी।
मो. अबु नसर उर्फ लड्डू: पिता- मो. नसीम, साकिन- बुधेश्वरी, थाना- बैरगाछी।
मो. रऊफ: पिता- मो. इस्लाम, साकिन- इस्तमा टोला, अररिया।
बरामदगी एक नजर में:
स्मैक: 16.01 ग्राम
नगद राशि: ₹ 8,36,400/-
वाहन: यामहा FZ मोटरसाइकिल (BR38AP-1554)
मोबाइल: 02 स्मार्टफोन
दर्ज हुआ मामला: पुलिस ने अररिया थाना कांड संख्या 246/2026 के तहत NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।






















