अररिया
अररिया नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार जमादार, पिता नरेश चौहान, निवासी चौहान टोला जलालगढ़, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को अररिया के जीरो माइल इलाके से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि रोहित कुमार जमादार पर अररिया के साथ-साथ पूर्णिया जिले में भी बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।
नगर थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। वहीं आरोपी के नेटवर्क और उसके साथियों की पहचान करने में भी पुलिस जुटी हुई है।






















