अररिया
अररिया नगर थाना पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को जहां पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया था, चोरी की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर टोटो बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना वर्मा सेल पेट्रोल पंप के पास हुई। इस्लामनगर निवासी टोटो चालक शाहनवाज अपनी गाड़ी खड़ी कर घर गए थे। इसी दौरान चोर टोटो लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी गई टोटो को बरामद कर लिया।
- इस मामले में पुलिस ने इमरान, सद्दाम और शाहनवाज नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
नगर थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।






















