🟥 अररिया जिले के बौसी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित महिला हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सफल उद्भेदन कर लिया है। 27 अप्रैल 2026 को दिन के लगभग 2 बजे मकई के खेत में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था।
सूचना मिलते ही बौसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और एफएसएल टीम द्वारा गहन जांच करते हुए अहम साक्ष्य जुटाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।
👉 जांच में चौंकाने वाला खुलासा
तकनीकी और खुफिया आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतका रुबैसा खातून की हत्या में उसकी ही सौतन मरजिना खातून मुख्य साजिशकर्ता निकली।
👉 गिरफ्तार आरोपी
मरजिना खातून (उम्र 30 वर्ष) – मृतका की सौतन
मो. मीनाज उर्फ मिन्हाज (उम्र 25 वर्ष)
दोनों आरोपी नंदनपुर वार्ड नंबर 09, बौसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
👉 बरामदगी
मृतका का 1 मोबाइल फोन
आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद
👉 पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं पर अभी भी जांच जारी है और और भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
👉 छापेमारी टीम
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में अरविंद कुमार सिंह, सुदर्शन शर्मा और डीआईयू टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।






















