अररिया।
अररिया कॉलेज अररिया में आज (18 मई 2026) युवा शक्ति छात्र संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज परिसर का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य न सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, बल्कि कॉलेज की व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर चुके हैं।
इस घेराव और प्रदर्शन का नेतृत्व युवा शक्ति छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव पोद्दार, उपाध्यक्ष रंजन वर्मा, कॉलेज अध्यक्ष रोशन कुमार, नरपतगंज विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र यादव, जिला परिषद प्रत्याशी आकरूजमा और छात्र नेता तालिब शेख ने समस्त छात्र संघ के सदस्यों के साथ मिलकर किया।
प्राचार्य पर लगे कई गंभीर आरोप:
धरना पर बैठे छात्र नेताओं और छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य के खिलाफ आक्रोश जताते हुए निम्नलिखित गंभीर आरोप लगाए:
-
- कार्यालय में आराम और भ्रष्टाचार: छात्रों का आरोप है कि प्रधानाचार्य अपने कक्ष में पलंग लगाकर सोते रहते हैं। कॉलेज में सड़ा-गला बेंच लगाकर अवैध बिल बनाया जा रहा है और सरकारी फंड का दुरुपयोग कर खुद की खानापूर्ति की जा रही है।
- कुलपति के आदेश की अवहेलना: नेशनल हाईवे (NH) से सटे कॉलेज के मुख्य द्वार को हमेशा बंद रखा जाता है। जबकि कुलपति महोदय द्वारा स्पष्ट आदेश दिया गया है कि छात्रों और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द पार्किंग की व्यवस्था शुरू की जाए। इसके बावजूद प्राचार्य इस आदेश को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं।
- सैकड़ों आवेदन लंबित: छात्रों के सैकड़ों जरूरी आवेदन कॉलेज में धूल फांक रहे हैं, जिन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- फर्जी मुकदमे की धमकी: छात्र नेताओं का कहना है कि जब भी कोई छात्र या छात्र नेता इस अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाता है, तो प्राचार्य उन्हें फर्जी ‘हरिजन एक्ट’ (SC/ST मुक़दमा) में फंसाकर करियर बर्बाद करने की धमकी देते हैं।
“कॉलेज शिक्षा का मंदिर है, लेकिन अररिया कॉलेज के प्राचार्य ने इसे अपनी तानाशाही का अड्डा बना लिया है। कुलपति के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जब तक छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होता और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”
– युवा शक्ति छात्र संगठन

हालांकि महाविद्यालय के प्राचार्य ने इन आरोपों को निराधार एवं बुनियाद बताते हुए कहा कि सब कुछ सरकार के मार्गदर्शन और कॉलेज के हित में किया जा रहा






















