अररिया
अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाबारा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब मिट्टी खाली कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर और विपरीत दिशा से आ रही पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई।
मृतक की पहचान मो. सरफराज, निवासी- मुरबल्ला के रुप में हुई है जबकि मृतक के भाई मो. इश्तियाक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है , वहीं अन्य दो घायलों मो. असगर और मो. अबुजर का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है
चारों युवक मुरबल्ला के रहने वाले थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही सरफराज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना से मुरबल्ला गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।






















