अररिया।
जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 की शाम बैरगाछी थाना क्षेत्र के एनएच-327 ई स्थित बैरगाछी ओवरब्रिज पर दिवा गश्ती के दौरान एक संदिग्ध मारुति सुजुकी कार (BR-01AR-7790) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 238.7 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
मौके से पुलिस ने चंदन कुमार, पिता मंगल साह, निवासी हरिपुर तथा राम कुमार यादव, पिता कन्हैया यादव, दोनों निवासी थाना रोसड़ा, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।






















